मऊ, फरवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घोसी चीनी मिल के नवीनीकरण और समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होते ही जनपद में मिल को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं मंत्री ने विपक्ष पर भी खूब निशाना साधा है। जिसकी चर्चा भी हो रहीं है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि घोसी चीनी मिल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है और हजारों गन्ना किसानों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने जोर दिया कि मिल को कमजोर करने या बंद करने का कोई भी प्रयास जनहित के खिलाफ होगा। आगे लिखा है कि जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें अवगत कराया है कि चल रही मिल को प्रभावित करने का कथित षड्यंत्र विपक्ष से जुड़े एक नेता द्वारा रचा...