कैबिनेट बैठक में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आर-पार आंदोलन : राजदेव
बोकारो, अक्टूबर 5 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव माहथा ने रविवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली मंत्री परिषद की बैठक पर आंदोलनकारियों की नजर है। जिसमें बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी नहीं हुईं तो मोर्चा आर-पार की लड़ाई और करो या मरो आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के हितों के साथ स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी मोर्चा प्रयासरत रहेगा। माहथा ने बताया कि तीन अक्टूबर को उपायुक्त बोकारो को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। इसमें रामडीह मोड़ और सोनाबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम के आधुनिकीकरण, भांगाबाजार के समीप जलजमाव वाले चास बाइपास मार्ग के पुनर्निर्माण, आईटीआई मोड़ के समीप कचरा डंप हटाने तथा चास बाजार समिति परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.