नई दिल्ली, जुलाई 24 -- कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। 'आज तक' की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम ने मंत्रियों पूछा कि कौन-कौन इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं? इस दौरान पीएम ने मंत्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने और युवाओं से सीधे कम्युनिकेशन करने की सलाह दी। पीएम के कैबिनेट बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर चर्चा करना कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को रास नहीं आया। सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर सवाल किया कि क्या हम इसी के लिए टैक्स देते हैं? सीजेपी ने एक्स पर कहा 'क्या हम अपना टैक्स इसी के लिए देते हैं ताकि प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनट में शामिल मंत्री इस...