लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत सेवा दे रही बीमा कंपनियों को अगले एक वर्ष तक के लिए सेवा विस्तार को अनुमति प्रदान कर दी है। दरअसल, तीन वर्षीय यह फसल बीमा योजना इसी खरीफ में समाप्त होने जा रही थी, जिसे अगले वर्ष रबी सीजन की समाप्ति तक विस्तार दिए जाने को मंजूरी प्रदान की गई है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए दो रास्ते सुझाए थे। पहला यह कि वर्तमान में जो बीमा कम्पनियां योजना के तहत फसल बीमा के कार्य में लगी हुई हैं, उन्हें ही रबी सीजन तक विस्तार कर दिया जाए या फिर नए सिरे से एक वर्ष के लिए नया टेण्डर कर दिया जाए। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी, बांदा समेत 6 जिलों को सौगात नए टेण्डर के लिए होने वाली प्रक्रिया में कुछ समय लगता लिहाजा सर...