लखनऊ, अक्टूबर 9 -- सरकार ने भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदासनगर भदोही किए जाने का निर्णय किया है। कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।संत शिरोमणि गुरु रविदास के सामाजिक व सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों भदोही में जिले का नाम संत रविदासनगर के नाम पर रखने की घोषणा की थी।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि भारतीय संत परंपरा के प्रमुख संत व समाज सुधारक गुरु रविदास की स्मृति और सम्मान में भदोही जिले का नाम बदल कर संत रविदासनगर भदोही रखा जाएगा। सरकार का मानना है कि इस नाम परिवर्तन से जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक व ऐतिहासिक पहचान को अभिव्यक्ति मिलेगी। यह भी पढ़ें- अब जिले का नाम संत रविदासनगर भदोही होगा, योगी कैबिनेट के फैसले के सियासी संदेश भी ...