लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूएस-इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण बोरों की आपूर्ति बाधित हो गई है और भाव भी बढ़ गए हैं। ऐसे में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीदने के लिए बोरों की कमी न हो इसके लिए उचित दर विक्रेताओं से सीधे बोरे खरीदने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ई-टेंडर व जेम पोर्टल से खरीद में देरी होने के कारण सीधे खरीद की अनुमति दी गई है।खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से किसानों से गेहूं खरीद की प्रक्रिया बाधित न हो इसके लिए पर्याप्त बोरों का इंतजाम करने के लिए उचित दर विक्रेताओं के पास पीडीएस से खाली प्रयोग किए गए 20 हजार से लेकर 25 हजार गांठ जूट बोरे प्राप्त होने की संभावना है। अगर अब ई-टेंडर या जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की प्रक्रिया की गई तो इसमें काफी समय लग सकता है और बोरों की कमी के कारण गेहूं खरीद ...