लखनऊ, अगस्त 22 -- धान व मोटे अनाजों की किसानों से खरीदने के लिए 40 हजार बोरे की गांठें खरीदी जाएंगी। एक गांठ में 25 बोरे होंगे। ऐसे में कुल 10 लाख बोरे होंगे और इसकी खरीद के लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान क्रय, सीएमआर सम्प्रदान व मोटे अनाज के क्रय के लिए भारत सरकार की ओर से आवंटित बोरे खरीदे को हरी झंडी दी गई। किसानों से धान व मोटे अनाज खरीदने में कठिनाई न हो और पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध रहें इसके लिए यह खरीद की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री पर्याप्त संख्या में धान क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। समय रहते ही खाद्य एवं रसद विभाग की ...