कैबिनेट ::::: जनभवन के 222 अधिकारियों-कर्मियों की होगी भर्ती
लखनऊ, जुलाई 21 -- जनभवन के लगभग 222 अधिकारियों व कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कैबिनेट ने उप्र राज्यपाल सचिवालय और घरेलू सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल सचिवालय के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रथक नीति व नियमावली न होने के कारण कई पदों पर अधियाचन नहीं हो पा रहा था। वर्तमान में जनभवन में अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती प्रतिनियुक्ति के आधार पर होती है। समूह 'क', 'ख' व 'ग' के तहत रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राज्यपाल सचिवालय के रिक्त पदों पर भर्तियां लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होंगी। नई नीति के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन तैयार किया जाएगा। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर घरेलू मामलों का प्रबंधन करने वाले कर्मचारियों तक के पद शामिल होंगे। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.