कैफोर्ड हाउस तोड़ने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। रांची के मुख्यमंत्री आवास (कैफोर्ड हाउस) को तोड़ने के खिलाफ जमशेदपुर के अधिवक्ता विकास चंद्रा ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता के अनुसार, 140 वर्ष पुरानी कैफोर्ड हाउस झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर के साथ वास्तुकला का उदाहरण है। कैफोर्ड हाउस छोटानागपुर क्षेत्र के पहले कमिश्नर का आवास बना था, लेकिन बाद में राज्य के अनेक मुख्य मंत्रियों का आवास बना है। अधिवक्ता के अनुसार, हाईकोर्ट में याचिका पर नंबर चढ़ गया, लेकिन अभी सुनवाई नहीं हुई है। अधिवक्ता ने कहा कैफोर्ड हाउस सिर्फ ईंट और पत्थर नहीं, बल्कि इतिहास, कला, वास्तुकला और सभ्यता का जीवंत प्रमाण है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 'जहाज वाले भवन' का हिस्सा तोड़ने पर हाईकोर्ट की रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.