लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- मोहम्मदी, संवाददाता। मोहम्म्दी कोतवाली के अमीर नगर चौकी क्षेत्र में कुंभी चीनी मिल में होली के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कैटरिंग का काम कर वापस लौट रहे कैफे के संचालक और सहयोगी दबंगों ने मारपीट कर रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों के साथ कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस मामले में जांच करते हुए सीसी फुटेज के साक्ष्य पर कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कस्बा बाजारगंज निवासी राजू अग्निहोत्री मोहम्मदी बस स्टैंड के पास एक कैफे चलाता है। उसके यहां पार्टी करने आए कुछ लोगों के शराब पीने का विरोध किया था। इसकी खुन्नस को लेकर शनिवार को कुंभी चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम के समाप्त होने पर पिकअप से बचा सामान लेकर रात 11 बजे...