कैफे संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप
बांका, मई 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव के एक युवक ने गांव के ही कैफे संचालक पर साइबर फ्रॉड से जुड़े रुपये ट्रांसफर करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में भलुआकुरा गांव निवासी विकास प्रसाद यादव ने बताया है कि 20 मई को गांव के ही एक कैफे संचालक संतोष यादव के माध्यम से अपने बैंक खाते में 10 हजार ट्रांसफर कराया था और बदले में उसे नगद राशि दे दी थी। बाद में बैंक खाता जांच करने पर खाते में राशि ऋणात्मक (माइनस बैलेंस) में दिखने लगी। आवेदक के अनुसार बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि जिस ट्रांजैक्शन आईडी के माध्यम से राशि भेजी गई थी, वह कथित रूप से साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी थी। इसके बाद संबंधित राशि को साइबर प्रक्रिया के तहत होल्ड कर दिया गया। आवेदन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.