लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगंज में दबंगों ने कैफे के अंदर घुसकर संचालक अंकित सिंह को जमकर पीटा। आरोप है कि गुल्लक में रखी नकदी लूट ली। खींचकर कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।अंकित के मुताबिक वह ठाकुरगंज के रहने वाले हैं। अलीगंज में उनका कैफे है। एक साल पहले परिचित सूरज को 19 हजार रुपये उधार दिए थे। जरूरत के कारण दो माह से सूरज से रुपये वापस करने को कह रहा था। 19 अप्रैल को रात सूरज को फोन कर रुपये लौटाने के लिए कहा। सूरज ने जान से मारने की धमकी दी और फोन काट दिया। अगले दिन 20 अप्रैल की शाम सूरज और उसके 10-12 साथी कैफे में आ धमके। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जमकर पीटा, छह हजार रुपये लूट लिए। तोड़फोड़ कर खींचकर अपहरण का प्रयास किया। शोर सुनकर आस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.