उरई, मई 3 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जालौन में एक कैफे में हुई मारपीट के मामले में मुहल्ला नया खण्डेराव निवासी अनिल गुप्ता का पुत्र प्रांजल गुप्ता दिल्ली में एसएससी की तैयारी कर रहा है। अपने चाचा के एक्सीडेंट की सूचना पर 29 अप्रैल को जालौन आया था। अगले दिन 30 अप्रैल को वह कस्बे के एक कैफे टाउन पर खाना खाने गया था। आरोप है कि खाना खराब होने की शिकायत करने पर कैफे संचालक पुनीत मुगदल व उसके साथियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए और जेब में रखे 400 रुपये भी छीन लिए गए। घटना के समय पीड़ित का पिता बाहर था, लौटने पर बेटे ने पूरी जानकारी दी। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि कैफे संचालक ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी। पीड़ित के पिता ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.