रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- किच्छा, संवाददाता। तीन युवकों ने एक कैफे में युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ एक कैफे में गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। घबराकर युवती अपनी सहेलियों के साथ ई-रिक्शा से घर लौटने लगी, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और घर तक पहुंचकर भी उसे परेशान किया। इतना ही नहीं, बात नहीं मानने पर अपहरण की धमकी भी दी। घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सारिम...