कैफे पर छात्र को बल्ली से पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार मझिलगांव निवासी मुन्ना कौशल का 19 वर्षीय बेटा हरीओम कौशल 14 मई को चाय पीने कैफे पर गया। वह चाय पी रहा था, तभी काजीपुर कुसेमर निवासी शिवा पटेल वहां पहुंच गया। आरोप है कि शिवा ने पीछे से बल्ली से उस पर हमला किया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। आरोपी गालियां और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस पहुंची तो घायल को सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित हरीओम कौशल की तहरीर पर पुलिस ने कैफे के मालिक नियाज हसन, हमलावर शिवा पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- अधेड़ पर जानलेवा हमले में तीन पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.