रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा, संवाददाता। प्रधानपति के भतीजे पर कैफे में कार्यरत युवती से छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। युवती ने विरोध करने पर उसे अगवा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। करीब दो महीने से परेशान युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक कैफे में काम करती है। आरोप है कि पिछले दो माह से आदिल खान पुत्र अकरम खान निवासी ग्राम दरऊ, किच्छा उससे जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह ग्राम दरऊ के प्रधानपति गफ्फार खान को अपना चाचा बताते हुए उसे उठा ले जाने की धमकी देता था। युवती का आरोप है कि आदिल अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था और उसकी बात नहीं मानने पर गाली-गलौज करता था। साथ ही आरोपी ने यह...