कैफे और मिनी सिनेमा में अंधेरे केबिनों में मिले युवक-युवतियां, घंटों के हिसाब से बुकिंग
मुख्य संवाददाता, अगस्त 6 -- यूपी के आगरा सदर स्थित नंद प्लाजा में घंटों के हिसाब से युवक-युवतियों को अंधेरे केबिन दिए जाते थे। न कोई आईडी का झंझट था न छापे का डर। दुनिया की नजर में वे कॉफी पीने आए थे। एलआईयू की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने नंद प्लाजा को घेर लिया। तीन कैफे और मिनी सिनेमा में दबिश दी गई। इसमें 11 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया। युवतियां पुलिस को देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं। तीन संचालक पकड़े गए, अन्य इधर-उधर हो गए। कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। एसीपी एलआईयू ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त को गोपनीय रिपोर्ट दी। बताया कि नंद प्लाजा में नियमों को ताक पर रखकर कैफे में युवक-युवतियों को अंधेरे केबिन किराए पर दिए जा रहे हैं। केबिन में सोफा पड़ा हुआ है। दरवाजे लगे हैं। कैफे के अगले हिस्से में कुर्सी मेज पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.