कैफियात एक्सप्रेस पर पथराव का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 3 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर रेलवे स्टेशन के समीप दो दिन पूर्व कैफियात एक्सप्रेस पर युवक ने पथराव कर दिया था। जीआरपी थाने की पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गुरुवार की सुबह आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शनि कुमार पुत्र राजेश राम ग्राम मंजीरपट्टी थाना सरायमीर का निवासी है। 30 जून को कैफियात एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से शनि का विवाद हो गया था। मारपीट के बाद गुस्से में आकर आरोपी ने कैफियात एक्सप्रेस की बोगी पर पत्थर चला दिया था। यह भी पढ़ें- जनशताब्दी एक्सप्रेस में खिड़की बंद करने को लेकर विवाद, यात्रियों से मारपीट बोगी का शीशा टूटकर पत्थर लगने से कुछ यात्री घायल हो गए थे। इस मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.