इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। कैफियत एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम पर फोन कर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फर्रुखाबाद और महेरा फाटक के बीच करीब 38 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुआ, जब कैफियत एक्सप्रेस इटावा जंक्शन से रवाना होकर कानपुर की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा जीआरपी ने अज्ञात शव दफनवाया मृतक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फ्रेंड्स कॉल...