इटावा औरैया, जुलाई 16 -- इटावा। कैफियत एक्सप्रेस के जनरल कोच में पानी लेने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री और पैंट्री कार के वेंडर के बीच मारपीट हो गई। घटना बुधवार रात करीब 12:20 बजे की है। ट्रेन के इटावा जंक्शन पहुंचने पर शिकायत के आधार पर जीआरपी ने यात्री को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। बलरई थाना क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कैफियत एक्सप्रेस के पैंट्री कार में वेंडर है। उसका साथी कर्मचारी मौसम का फिरोजाबाद से गाजियाबाद जा रहे गढ़ी रामधन गांव निवासी एक युवक से पानी लेने और ट्रेन के जनरल कोच में बार-बार आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- टिकट मांगने पर भड़की महिला यात्री, ट्रेन के अंदर टीटीई के बाल पकड़कर खींचे, बुक भी फाड़ डाली देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।ट्रेन के इटाव...