कैप्टन स्मित मच्छार को छठ पर खास सम्मान, पेंटिंग में उकेरा 174 जिंदगियां बचाने वाले पायलट का जज्बा
जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले जाबांज कैप्टन स्मित मच्छार को छठ पूजा के मौके पर विशेष सम्मान दिया गया। झारखंड के जमशेदपुर में कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने उनकी खास पेंटिंग बनाई है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर मच्छार की बड़ी पेंटिंग बनाई। तस्वीर में छठी मईया की पूजा करती महिलाओं के साथ कैप्टन का चित्र भी उकेरा गया है। ऊपर एक विमान भी बनाया गया है। कलाकार ने इस पेंटिंग के जरिए देश के जांबाज पायलट को सलाम किया है। विशेंद्र नारायण सिंह हर साल छठ पूजा के मौके पर घाट पर कोई न कोई संदेश देने वाली पेंटिंग बनाते हैं। इस बार उन्होंने साहस, बहादुरी का मिसाल देने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की पेंटिंग बनाई। स्वर्णरेखा नदी के किनारे जेपी सेतु पुल के नीचे एक बड़ी चट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.