कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती को हुआ यज्ञ
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- गोला गोकर्णनाथ। आर्य समाज मंदिर में रविवार को विशेष यज्ञ में जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और सलामती को समर्पित रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विशेष आहुतियां देकर कैप्टन मछार के पूर्ण स्वस्थ होने दीर्घायु और सुखमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों का शौर्य और त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने कैप्टन मछार के शीघ्र स्वस्थ होकर सकुशल लौटने की सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, श्रवण महेश्वरी, कौशल किशोर गुप्ता, कमलेश त्रिवेदी, विमलेश शुक्ला, महिमा शुक्ला, कमल दीप आर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, नवीन भसीन, गोपाल शुक्ला, आदर्श गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.