रामगढ़, अक्टूबर 3 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना को लेकर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में शनिवार को विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 1500 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से यज्ञ, प्रार्थना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रातःकालीन हवन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की प्रार्थना की। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- भारतीय हीरो पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, साहस...