कैप्टन सविता चौधरी और सहायक अध्यापिका सुनीता को बेस्ट टीचर अवार्ड
मेरठ, सितम्बर 7 -- श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा की कैप्टन सविता चौधरी और प्राथमिक विद्यालय नवाबगढ़ी की सहायक अध्यापिका सुनीता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेरठ के जिलाधिकारी ने बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। दोनों शिक्षिकाओं को यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य करती है। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।सहायक अध्यापिका सुनीता ने सम्मान को विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को समर्पित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.