बिहारशरीफ, मार्च 29 -- सरमेरा, निज संवाददाता। ससौर पंचायत के गोवाचक गांव निवासी पानी के जहाज पर तैनात 46 वर्षीय कैप्टन राकेश रंजन उर्फ देवनंदन सिंह का निधन हो गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ह्रदयाघात से उनका असामयिक निधन हो गया। उनका शव शनिवार को गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ी। मौके पर मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह, मुखिया कुमारी प्रेमलता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, कासिम मियां, विपीन कुमार महतो, विक्रम राम उर्फ गनौरी, सुरेंद्र प्रसाद यादव व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.