कैप्टन योगेश को सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी का खिताब
लखनऊ, मई 30 -- सेना के मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के समापन पर पटियाला मिलिट्री अस्पताल के कैप्टन योगेश को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। फील्ड स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुने जाने पर मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी का भी सम्मान मिला। यह कोर्स ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) के कमांडेंट मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा के मार्गदर्शन में 13 अप्रैल से 30 मई तक सात सप्ताह चला। इस कोर्स के माध्यम से युवा सशस्त्र बलों के मेडिकल और डेंटल अधिकारियों को गहन युद्धकालीन चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें और वर्दीधारी मेडिकल और डेंटल अधिकारियों के रूप में तैयार हो सकें। यह भी पढ़ें- 22...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.