धनबाद, अक्टूबर 5 -- कतरास। विगत दिनों हुई आतंकवादी घटना में घायल भारतीय कैप्टन स्मिथ मछार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर कतरास दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को सामूहिक पूजन एवं शांतिधारा की गई। समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष कपूर कुमार पहाड़िया ने दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में हुई आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए सह-कैप्टन व घटना को अंजाम देने वाले ओमानी नागरिक हमाम अल हम्मानी को कड़ी सजा देने की मांग की। शांतिधारा समाज के वरिष्ठ सदस्य अमर कुमार सेठी ने की। मौके पर प्रदीप पटौदी, विपिन रारा, प्रदीप रारा, आनंद काला, विवेक पटौदी, शुभम पटौदी, मुन्ना देवी, सुशीला देवी, रेणु रारा एवं प्रेमा सेठी का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: फ्लाईदुबई क्रू की हर जानकारी इजरायल के पास थी, फिर ओमानी पायलट को क्ली...