कैप्टन मच्छार भारत के नए हीरो: इजरायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- फ्लाई दुबई विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के हिम्मत और जज्बे की दुनिया कायल हो गई है। मुंबई स्थित इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने स्मित के सम्मान में होर्डिंग लगाकर कहा है भारत के पास एक नया हीरो है, कैप्टन स्मित मच्छार और इजरायल उसका नाम कभी नहीं भूलेगा। मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि धन्यवाद, कैप्टन स्मित! जल्द स्वस्थ हों। इजराइल आपके स्वागत का इंतजार कर रहा। बिलबोर्ड पर लिखा है जिंदगियां बचाने के लिए धन्यवाद कैप्टन स्मित। हम आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसी तरह दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप- प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार को कहा कि कैप्टन मच्छार ने अपनी हिम्मत से संभावित बड़ी त्रासदी को टालने का साहस दिखाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.