हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ब्रिटिश सरकार की हिरासत में रखे गए उत्तराखंड के रामनगर निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की रिहाई के लिए उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटिश सरकार से शीघ्र कूटनीतिक वार्ता कर कैप्टन अजय पंत की रिहाई सुनिश्चित की जाए। उत्तराखंड सरकार के सचिव शैलेश बगोली द्वारा विदेश मंत्रालय को लिखे गए पत्र पर त्वरित कार्रवाई की जाए और कैप्टन पंत के परिवार को हर संभव कानूनी और राजनयिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- कैप्टन की घर वापसी को राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...