कैप्टन आशीष शर्मा को विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित
रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। कैप्टन आशीष शर्मा को मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा 65 दिनों तक हॉर्मूज में फंसे रहे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ना ही हिम्मत हारी। वह शिप पर फंसे सभी क्रू मेंबरों को वापसी भेजने के बाद स्वयं सही सलामत वतन को लौटे। इनर व्हील स्पार्कल क्लब की अध्यक्ष निशा सुराना, सचित स्तुति गोयल, विद्या आरंभ प्री स्कूल की स्वपनिल खन्ना, संस्कार भारती से राज कुमार उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, अशोक आर्य, जयपूरिया स्कूल, भारत विकास परिषद अविरल गंगा आदि संगठनों ने कैप्टन आशीष शर्मा को अलग-अलग जगहों और उनके घर पर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.