फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने स्व.आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक के अनुज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, एनके शर्मा, दलीप यादव, ओमी य...