मुरादाबाद, जुलाई 27 -- प्रगतिशील कायस्थ सेवा संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल विजेता अखिलेश सक्सेना के नवीन नगर स्थित आवास पर जाकर उनके माता पिता से मिला। उनका सम्मान किया और कारगिल विजय की बधाई दी। उनके पिता सीपी सक्सेना ने बताया कि कैप्टन अखिलेश ने कारगिल युद्ध पर एक किताब लिखी है। उन्होंने बताया यह पुस्तक सभी भारतीयों और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। प्रतिनिधिमंडल में आनंद बहादुर सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, नीतू सक्सेना, केबी सक्सेना, बिंदू सक्सेना आदि रहे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- करगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...