कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के चौथे दिन पुस्तक संरक्षण पर मंथन
नैनीताल, अगस्त 25 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के चौथे दिन मंगलवार को दो सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षुओं ने पुस्तक संरक्षण के गुर सीखे।प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता हिमांशु पंत ने सार्वजनिक पुस्तकालयों में पुस्तकों के रख-रखाव व आर्द्रता, नमी और क्षय से पुस्तकों के संरक्षण को लेकर जानकारी दी। द्वितीय सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा। इसमें चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 50 प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन आईटीपी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस दौरान प्रो. युगल जोशी, डॉ. अशोक उप्रेती, मनोज कुमार, दीप चंद्र तिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.