हाथरस, फरवरी 25 -- सादाबाद। कस्बा सादाबाद के मोहल्ला उस्मानगंज निवासी आमीन पुत्र फकीरा ने थाना सादाबाद में सड़क दुर्घटना में अपने पिता के गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आमीन ने बताया कि 21 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे उनके पिता फकीरा हाथरस-सादाबाद रोड पर साहिद पुत्र हाजी हमीद खां के प्लॉट के पास अपने किराये के टैंपो में घरेलू कबाड़ का सामान लोड कर रहे थे। इसी दौरान हाथरस की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे कैन्टर ने बिना हॉर्न दिए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फकीरा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से कई स्थानों पर खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.