कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में बनारस को दो पदक
वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। प्रयागराज में सरस्वती घाट पर बोट क्लब के पास 37वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला एवं पुरुष कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। प्रतियोगिता में बनारस के बोट क्लब, कयाकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिमांशु पटेल, आदित्य पटेल, विक्की पटेल, आकाश कुमार, अमित कुमार, अमन, बॉबी कुमार ने प्रतिभाग किया। हिमांशु पटेल और आदित्य पटेल ने कांस्य पदक जीता। बोट क्लब की सचिव डॉ. निहारिका सिंह, अध्यक्ष अमृत सिंह भोला, डॉ. राम मूर्ति सिंह, नन्हें सिंह, संजय श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पहले दिन यूपीपी के खिलाड़ियों का दबदबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.