देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैनाल रोड क्षेत्र के स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कैनाल रोड स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रस्तावित वाइन शॉप के विरोध में मंत्री को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि की आशंका है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध करते हुए उक्त दुकान को न खोलने देने की मांग की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर नरेश पुंज, पूर्व पार्षद कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.