आगरा, मार्च 28 -- कस्बा के कैनाल रोड पर पानी की पाइप लाइन बिछवाने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से की है। अधिशासी अधिकारी सुनील को मांगपत्र देकर लोगों ने बताया है कि कस्बा में एटा रोड पुलिया से रेलवे रोड नगर पालिका पुलिया तक पानी की पाइप लाइन नहीं है। जिससे निवास करने वाले लोगों को पानी को लेकर परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुन: मांग की है कि पानी की पाइप लाइन बिछवाई जाए। मांग करने वाले ओमप्रकाश, राकेश सिंह, शशिकांत मिश्रा, संजीव मिश्रा, विवेक गुप्ता, राम देव तिवारी, अजब सिंह, राजवीर सिंह, अनिल सिंह, जगदीश चौहान समेत अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.