देहरादून, मार्च 6 -- नगर निगम देहरादून ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ कार्रवाई का व्यापक अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में इस दौरान टीमों ने 137 चालान किए। साथ ही अतिक्रमण भी तोड़ा। अभियान के तहत कैनाल रोड, काठ बंगला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और अजबपुर क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ 87 चालान किए और 41,900 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पड़े मलबे को हटवाया गया और लोगों को भविष्य में नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं भूमि अनुभाग की टीम ने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ 47 चालान किए और 23,100 रुपये की नगद वसूली की। इसके अलावा 16 अवैध बैनर और पोस्टर भी हटाए गए।न्यू फ्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.