अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग एवं राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 'ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला' के चौथे दिन विद्यार्थियों ने आधुनिक कला माध्यम के साथ अपनी कल्पना को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने एक्रिलिक कलर तकनीक और सृजनात्मक संयोजन को सीखा। कार्यशाला संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने प्रतिभागियों के कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ एक्रिलिक रंगों के माध्यम से कैनवास और पेपर पर अपनी मौलिक सोच को उकेरा। तकनीकी सत्र में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रीमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को एक्रिलिक रंगों की विविधता से परिचित कराया। इस दौरान प्रो. सुरेंद्र मिश्र, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. ...