जमशेदपुर, जुलाई 22 -- आजादनगर के बामनगोड़ा स्थित केनरा बैंक के कबीर मेमोरियल ब्रांच में 1.10 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद बैंक के बिष्टूपुर स्थित रीजनल कार्यालय से एम रामानाथन के बयान पर आजादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर मो. शारिब, गोल्ड लोन ऑफिसर इमरान खान, प्रोब ऑफिसर रिया घोष, सूरज टुडू और तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अनुज टोप्पो को आरोपी बनाया गया है। शिकायत में बताया गया कि बैंक से गोल्ड लोन के नाम पर 12 जून 2024 से 18 जून 2024 के बीच कुल 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये का गबन किया गया है। बैंक की ऑडिट में यह गबन सामने आया, जिसके बाद मामला थाना पहुंचा। इधर, मामले को लेकर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से शिकायत मिली है। मामले में बै...