पीटीआई, मार्च 23 -- फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नीमका जेल में एक कैदी ने खौलता हुआ तेल दूसरे कैदी के चेहरे पर फेंक दिया। फरीदाबाद पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिस कैदी ने तेल फेंका वह दो दर्जन से ज्यादा मामलों में शामिल है। कैदी पर हुए इस खौफनाक हमले के बाद नीमका जेल एकबार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस के मुताबिक कैदी बुरी तरह झुलस गया और उसकी बाईं आंख में चोट आई। उसे तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में ईलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमला करने वाले कैदी का नाम सुमित है और उसके खिलाफ सदर बल्लभगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ...तो नहीं हो सकेगी पानी की सप्लाई, फरीदाबाद में भूजल 80 मीटर तक नीचे पहुंचा2024 में सुमित का ट्रांसफर करना...