अररिया, फरवरी 13 -- अररिया। अररिया मंडल कारा के कैदियों के जीवन में अब तकनीकी शिक्षा नई उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट) के द्वारा जेल में बंद 50 कैदियों को तीन महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य कैदियों को तकनीकी दक्षता प्रदान कर रिहाई के बाद उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम बनाना है।जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने कहा ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स के लिए जेल में बंद 50 बंदियों का चयन किया गया।उन्हें नाइलेट के प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण दिया।इसमें बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे टाइपिंग, विंडोज ऑपरेटिंग,एमएस वर्ड,एक्सेल, पावरपाइंट और इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गयी। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.