सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने शुक्रवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रसोईघर जाकर भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा। साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, उसके भंडारण की व्यवस्था, रसोईघर की साफ-सफाई तथा भोजन पकाने में अपनाई जा रही सावधानियों की उन्होंने गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का आकलन किया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद मरियम हेमरोम ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया। बंदियों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और जेल में मिल रही सुविधाओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.