अररिया, मई 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रविवार को अररिया मंडल कारा में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 कैदी भाइयों को नशा के प्रति जागरूक किया गया। इसकेसाथ ही उन्हें तंबाकू की सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गयी। यह कार्यक्रम जेल अधीक्षक श्री एसके झा के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मा कुमारी की अररिया जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन ने कहा कि भारत सरकार एवं ब्रह्मकुमारी की मदद से नशा मुक्ति अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। यह एक अभियान नहीं लेकिन आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के दिशा में एक जन आंदोलन है। यह भी पढ़ें- 100 लोगों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ जब हमारा देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है तब युवाओं को नशा से मुक्त रखना हमा...