रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), रांची की ओर से स्वस्थ जीवन के लिए योग अभियान के तहत विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑब्जर्वेशन होम डुमरदगा एवं बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु-सह-मध्यस्थ पंचानन सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि नित्य योग से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। पीएलवी पिंकी गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाला विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.