प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- माइनर में पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की गाढ़ी कमाई से तैयार सरसो, गेहूं की कई बीघे फसल डूब गई। सुबह जानकारी होते ही किसान परेशान हो गए। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर सिंचाई विभाग ने पटरी बांधने के लिए टीम भेजी। शाम तक पानी का बहाव कम हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। लालगंज इलाके के कैथौला माइनर की पटरी सोमवार की रात राजा का पुरवा (बरीबोझ) के पास टूट गई। पानी का बहाव तेज होने से ओवरफ्लो हुई मानइर की पटरी टूटने के बाद गेहूं, सरसो आदि की फसल डूब गई। भोर में ही किसानों ने खेतों में हर तरफ पानी ही पानी देखा तो परेशान हो गए। बरीबोझ के किसान छेदीलाल, जियालाल, मेवालाल, वंशीलाल, देशराज, मोतीलाल, जगमोहन, राधेश्याम, रामदीन, केदारनाथ, लालबहादुर, मो़ इस्लाम, शिवबहादुर सहित दर्जनभर किसानों का काफी नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.