गंगापार, नवम्बर 29 -- कैथी चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। ग्राम डांडो रोकड़ी निवासी व दुकान संचालक सेवा लाल पटेल ने बताया कि 28-29 नवंबर की रात दुकान का दरवाजा टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर कैमरे की हार्डडिस्क, जिसमें पूरी रिकार्डिंग सुरक्षित थी, दुकान की स्कैनर मशीन, सात पेटी देशी शराब तथा करीब 16 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना मिलने पर संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे और करछना थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हल्का दरोगा ने जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.