कैथी गांव में लगा 63 केबीए का ट्रांसफॉर्मर
चंदौली, जून 29 -- चहनियां। कैथी गांव में लो वोल्टेज सहित अन्य समस्यायों को देखते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने 25 केबीए के ट्रांसफार्मर की जगह 63 केबीए के ट्रांसफार्मर को रविवार को लगवाया। पिछले रविवार को कैथी गांव के रहने वाले पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल बार एसोशिएशन चन्दौली अधिवक्ता सन्दीप रघुवंशी ने राज्यसभा साधना सिंह को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पत्रक दिया था। इसे लेकर ग्रामीणो ने हर्ष व्याप्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, विनय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विराट सिंह, राहुल सिंह, चंदन, छोटू यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.