कैथी गांव में पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को टांडा कलां पीपा पुल की मरम्मत शुरू कर दी। गंगा पर पुल वाराणसी-चंदौली को जोड़ता है।
वाराणसी, अप्रैल 15 -- चौबेपुर। कैथी गांव में पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को टांडा कलां पीपा पुल की मरम्मत शुरू कर दी। गंगा पर पुल वाराणसी-चंदौली को जोड़ता है। लकड़ी के स्लीपरों (गटर) का गैप बढ़ने से वाहनों की आवाजाही के वक्त कंपन होता था। तेज आवाज होती थी। इससे हादसे की आशंका रहती थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने निरीक्षण कर इसकी कुशनिंग के निर्देश दिए। दरोगा बीना सिंह की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। कर्मचारियों ने गैप भरने के लिए कपड़े और घास का कुशन तैयार किया। इसे लगाकर बालू डाला और पानी का छिड़काव किया। अपर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि पुल से तेज आवाज की शिकायत मिलने के बाद सर्वे कराया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण खबरें कुशनिंग से न केवल शोर कम होगा, बल्कि झटके भी नहीं लगेंगे। आवागमन सुरक्षित रहेगा। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.