कैथा में होगा ऐतिहासिक मंडा का आयोजन आज, छऊ नृत्य बनेगा आकर्षण
रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, कैथा में इस वर्ष मंडा पूजा 24 मई को हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई जाएगी। दो वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस भव्य मेले में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक सुनीता चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूजा से पूर्व मां पार्वती के पाट का शनिवार को नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य के कारण आयोजन रुका था, लेकिन अब भव्य रूप में पुनः शुरू किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष देवधारी महतो ने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल के कलाकारों की ओर से छऊ नृत्य मुख्य आकर्षण होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.